अंगोला में पिछले 24 घंटे में हैजा के 24 नये मामले

लुआंडा, 11 जनवरी (वार्ता) मध्य अफ्रीकी देश अंगोला में पिछले 24 घंटे के दौरान हैजा के 24 नए मामले सामने आये हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय (एमआईएनएसए) ने शुक्रवार शाम को हैजा प्रकोप की घोषणा की और बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे तक कुल 119 हैजा के मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें से 14 मामलों की पुष्टि प्रयोगशाला परीक्षण के माध्यम से हुई है, जबकि 12 नमूनों का विश्लेषण किया जाना बाकी है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हैजा के 24 नए मामलों में से 20 कैकुआको नगर पालिका में केंद्रित थे, जो प्रकोप का केंद्र है। कैकुआको, अंगोला की राजधानी लुआंडा प्रांत का एक उपनगरीय क्षेत्र है, जहां 12 लाख से अधिक लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहले मामले की पुष्टि होने के बाद से अब तक 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 11 मौतें कैकुआको में हुईं।

रिपोर्ट के अनुसार, 119 मामलों में से 53 प्रतिशत महिलाएं और 47 प्रतिशत पुरुष हैं।

Next Post

मोदी के दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Sat Jan 11 , 2025
श्रीनगर 11 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बहुप्रतीक्षित जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 13 जनवरी को प्रस्तावित यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। श्री मोदी सोमवार को गांदरबल की बहुप्रतीक्षित जेड-मोड सुरंग का उद्घाटन करेंगे। पिछले […]

You May Like