श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद विस्फोटक को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया

श्रीनगर, 20 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद संदिग्ध विस्फोटक को मंगलवार को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद विस्फोटक शायद शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) थी। इसे श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग की नियमित सफाई के दौरान तकिया टप्पर, पट्टन के पास सड़क किनारे बरामद किया गया था। इसके मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके को सील कर दिया गया और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया जिसने बाद में संदिग्ध वस्तु को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय कर दिया । अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है। बाद में राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी।

 

Next Post

तमिलनाडु के राज्यपाल ने फिर सदन से किया बर्हिगमन, नये साल का पारंपरिक भाषण नहीं दिया

Tue Jan 20 , 2026
चेन्नई, 20 जनवरी (वार्ता) सत्ताधारी द्रमुक के साथ चल रहे तकरार के बीच तमिलनाडु विधानसभा के नये साल का सत्र मंगलवार को हंगामेदार तरीके से शुरू हुआ। राष्ट्रगान न गाये जाने पर राज्यपाल आर एन रवि ने एक बार फिर अपना पारंपरिक संबोधन छोड़ दिया और ‘बर्हिगमन ‘ कर गये। […]

You May Like

Play sound