दमोह कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई जारी, 100 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई

दमोह:प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज दमोह कलेक्ट्रेट में जारी है।जनसुनवाई में आज करीब 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है।
जनसुनवाई की अध्यक्षता कलेक्टर प्रताप नारायण यादव कर रहे हैं। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुल पगारे, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, रानी अहिरवार सहित जिले के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद हैं।कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Next Post

आपके एहसास, सुरुचि के पन्नों पर

Tue Aug 25 , 2026
  suruchiclubnavabharat@gmail.com कुछ एहसास कहे नहीं जाते, बस महसूस किए जाते हैं… मां के हाथों का सुकून, पिता की खामोश चिंता, दोस्त का बिना कहे साथ, किसी अपने की आवाज में छिपा अपनापन या बचपन की कोई मीठी याद—जिंदगी ऐसे ही अनगिनत एहसासों से खूबसूरत बनती है। सुरुचि के नए कॉलम ‘अपनेपन का […]

You May Like