
पानसेमल। PM मोदी की राष्ट्रसेवा को लेकर भाजयुमो द्वारा निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के नगर आगमन पर विधायक श्याम बर्डे जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने स्वागत किया।विधायक श्याम बर्डे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बड़नगर से वाराणसी तक बाइक से यात्रा कर विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नहीं दुनिया के नेता हैं उन्होंने सेवाकार्यों के माध्यम से अपनी अलग छवि बनाई है।आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के कई सेक्टरों में सुधार हुआ है।देश अब नई ऊंचाइयों को छूने लगा है,मोदी जी के सेवा समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अन्य विषयों पर भी अपनी बात रखी।देश के अलग अलग राज्यों से होकर में निकली “जन सेवा संकल्प यात्रा” वड़नगर से वाराणसी तक जाने वाली बाइक यात्रा का पानसेमल नगर आगमन पर विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,भारतीय जनता युवा मोर्चा,पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निशांत पवार ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के सेवा,समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।यात्रा के आगमन पर स्वागत के बाद यात्रा सुबह भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर उद्यान पर पहुंची जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर उद्यान में स्वच्छता कार्य किया। वहां से यात्रा नगर परिषद परिसर में पहुँची जहां पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया ।स्वागत के बाद सभी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुंचे सेवा संकल्प यात्रा के सदस्यों ने विधायक श्याम बर्डे,जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता मित्रो का शाल तथा पुष्पहार से सम्मान कर पौधारोपण किया।सेवा संकल्प यात्रा के वाहन पर रखे कलश में विधायक श्याम बर्डे ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जल भरा। यात्रा सह प्रभारी एवं जनजाति सह संपर्क प्रमुख प्रीतमराज बडोले ने जानकारी दी कि यात्रा गुजरात,महाराष्ट्र होकर मध्यप्रदेश में पहुंची तथा विभिन्न राज्यों के ग्राम नगरों से वाहन में रखे कलश में जल भरा जाता है इस जल से काशी विश्वनाथ में बाबा का अभिषेक किया जाएगा।यात्रा प्रभारी एवं संगठन प्रदेश मंत्री कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि यात्रा 20 से 22 दिनों में पूर्ण होगी ओर करीब 2200 किलोमीटर तक सफर तय करेगी। प्रजापति चौराहे पर पार्षद प्रतिनिधि महेश गोले ने समाजजनों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया जिसके बाद यात्रा आगे की ओर रवाना हुई। ओसवाडा पंचायत, दौंडवाडा, मौयदा सहित अन्य स्थानों पर भी स्वागत हुआ।इस दौरान जिला महामंत्री सचिन चौहान,जिला उपाध्यक्ष राम सोनाने,एल्डरमेन गोविंद जोशी,निंबासिंह गिरासे,मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,जलगोंन मण्डल अध्यक्ष चेनसींह गदरे,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शितोले,प्रकाश जोशी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश दावरे,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जाधव,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री उत्तम सोलंकी,विकास सिरसाठ,प्रवीण अग्रवाल,सरपंच प्रतिनिधि अमरसिंह बर्डे,उपसरपंच प्रतिनिधि संदीप निझरे,मनोहर माली,दिनेश महाजन,नरेश पटेल, गोपी परमार,शिवम भदाने,जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
