
खरगोन। परंपरागत कपास फसल के बीच चोरी छिपे हो रही अवैध गांजा खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बेडिय़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक खेत से कपास फसल के बीच लगाए गए 176 गांजे के हरे पौधे जब्त किए है। इन पौधें का वजन 35 किलो 900 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी है। इस मामले में अवैध खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पाल्या फालिया ग्राम बाल्या निवासी सकाराम के खेत में अवैध गांजा खेती की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। यहां खेत में रखवाली कर रहे सकाराम पिता दुवालसिंह कनासे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सर्चिंग में कपास की फसल के बीच हरे गांजे के पौधे नजर आए। पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद 176 पौधे तलाशकर इन्हें उखाडऩे के बाद जब्त किए है।
