दो लोगों ने की खुदकुशी

जबलपुर:मझौली व हनुमानताल थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।मझौली पुलिस ने बताया कि सुशील सिंह ठाकुर 40 वर्ष निवासी पीपल देवरी ने सूचना दी कि पापा विजय खंगार ने घर के पीछे महुआ के पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार हनुमानताल थाने में मोहम्मद शाहिद 48 वर्ष निवासी छोटी मदार टेकरी दारूल उलूम हनुमानताल ने सूचना दी उसके पिता शेख कल्लू 48 वर्ष स्क्रेप का काम करते थे। जिन्होंने कमरे के अंदर लगे पंखे से नीलें रंग के वायर से गले में बंाधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Post

गल्ला कोठार की सड़क बदहाल, महीनों से बह रहा पानी; गंदगी से रहवासी परेशान

Sat Oct 3 , 2026
ग्वालियर:वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत आने वाले गल्ला कोठार क्षेत्र में सड़क की बदहाली और गंदगी के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़क पर पिछले कई महीनों से पानी बह रहा है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 साल से सड़क का […]

You May Like