लॉर्ड्स 09 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में वापस बुलाया है।
कोहनी और पीठ की चोटों के कारण करीब साढ़े चार साल से सीमित ओवरों के मुकाबलों में खेल रहे जोफ्रा आर्चर को कल लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम शामिल किया गया है।
इंग्लैंड ने पिछले हफ्ते भारत से मिली 336 रनों से करारी हार के बाद टीम में एक बदलाव करते हुए जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया है। टंग इस सीरीज में 11 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
पिछले महीने उन्होंने ससेक्स के लिए 18 ओवर गेंदबाजी करके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की और उन्हें भारत के खिलाफ उसी मैदान पर होने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है जहां उन्होंने छह साल पहले अपना टेस्ट पर्दापण किया था।
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

