माॅस्को, 19 जून (वार्ता) रूस ने यूक्रेन के 81 ड्रोन के मार गिराने का दावा किया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में गुरुवार को कहा कि रूसी वायु रक्षा ने रात में 81 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 18 जून को रात 21:20 से 19 जून को सुबह 06:40 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद वायु रक्षा प्रणालियों ने विमान-प्रकार के मानव रहित 81 यूक्रेनी हवाई वाहनों को नष्ट कर दिया। बाद में कहा गया कि 19 ड्रोन को ब्रांस्क क्षेत्र में, 17 को कुर्स्क क्षेत्र में, 13 को स्मोलेंस्क क्षेत्र में, सात को वोल्गोग्राड क्षेत्र में और छह को ओर्योल क्षेत्र में नष्ट किया गया। रोस्तोव क्षेत्र और क्रीमिया में पांच-पांच ड्रोन को मार गिराया गया। बेलगोरोड और अस्त्राखान क्षेत्रों में तीन-तीन, रियाज़ान क्षेत्र में दो और मॉस्को क्षेत्र में एक ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया।
Next Post
सोनी सब के कलाकारों ने योग के जरिये फिट रहने के टिप्स बताये
Thu Jun 19 , 2025
मुंबई, 19 जून (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने बताया कि कैसे योग उन्हें फिट रखता है और दिन की सकारात्मक शुरुआत करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनी सब के लोकप्रिय कलाकार प्रियम्वदा कांत, आशी सिंह और सायली सालुंखे ने बताया है कि कैसे छोटे-छोटे योग अभ्यासों […]

You May Like
-
11 months ago
अध्ययन यात्रा दल ने मुलाकात की मोहन यादव से
-
1 year ago
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
-
8 months ago
शहर में करंट, सड़क हादसे और हार्ट अटैक से चार मौतें
