मानक आपूर्ति ना करने पर आवेदन हुए अस्वीकार
जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जिले के 38 निजी प्राथमिक स्कूलों की मान्यता निरस्त कर दी है। जिला मान्यता प्रभारी एपीसी प्रेम नारायण तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी 38 स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की मान्यता निरस्त की है। जिसका मुख्य कारण यह है कि इन सभी स्कूलों ने मापदंड का अनिवार्य रूप से पालन नहीं किया है। जिसके कारण इन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर उनके मापदंडों को हर साल नवीनीकरण को पूरा करना अनिवार्य होता है। जिन स्कूलों के पास मापदंड के अनुसार रजिस्टर्ड भवन, किरायानामा, एफडी, धारा 27 की जानकारी, शिक्षा के अधिकार के नियम अनुसार शिक्षक की पूर्ति करना होता है। लेकिन इन 38 स्कूलों ने सभी दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा नहीं किए थे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी स्कूल दस्तावेज जमा कर देंगे तो इन सभी की मान्यता वापस मिल जाएगी।
