एपीके फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.10 लाख

जबलपुर: माढ़ोताल निवासी एक युवती को एपीके फाइल डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने खाते से 1 लाख 10 हजार 67 रूपये उड़ा दिए।पुलिस के मुताबिक रैना तामिया 38 निवासी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह सहायक आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्ययव महाधिवक्ता कार्यालय जबलपुर में पदस्थ है उसका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा विजयनगर में खाता है जिसमें उसने रूपे क्रेडिट कार्ड बनवाया है जिसकी वैधता 2030 तक है, अप्रेल 2026 है उसके पास फोन आया था और फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड का बैलेंस बाकि है तत्काल जमा कर दीजिये उक्त व्यक्ति ने उसकी व्यक्तिगत डिटेल्स मांगने लगा उसे शंका होने पर उसने कॉल काट दिया और उस व्यक्ति ने व्हाहटसएप में एक एपीके पीडीएफ भेजी थी जो उक्त पीडीएफ को उसने डाउनलोड कर लिया था अज्ञात द्वारा उसके क्रेडिट कार्ड का दुरूपयोग करते हुये आनलाईन शापिंग करते हुये उसके साथ 1 लाख 10 हजार 67 रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
स्क्रीन ब्लैक, मोबाइल अपडेट, खाते से उड़ी रकम
रांझी थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी निवासी ओएफके कर्मचारी के मोबाइल की अचानक स्क्रीन ब्लैक हो गई और मोबाइल अपडेट हो गया। इस बीच उसके खाते से हजारों की रकम उड़ गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को अजय कुमार वर्मा 50 वर्ष निवासी चंदन कालोनी रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में चार्ज मैन है। उसके मोबाईल की स्क्रीन अपने आप ब्लैक हो गयी एवं आटोमैटिक अपडेट होने लगा उसे लगा कि कोई साफ्टवेयर अपडेट हो रहा होगा, जब अपडेट बंद हुआ तो देखा कि उसके खाते से 2 बार में 84 हजार 999 रूपये ठग ने निकाल लिए।

Next Post

हार्दिक पांड्या के KKR जाने की अटकलें तेज

Thu Aug 13 , 2026
नयी दिल्ली, आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है, जिसकी मुख्य वजह वरुण चक्रवर्ती का हालिया वर्कआउट वीडियो बना है। आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारतीय ऑलराउंडर अगले […]

You May Like