जबलपुर: गर्मियों के मौसम में नागरिकों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पानी से संबंधित शिकायतों के मौके पर ही निराकरण के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा वार्डवार जल चैापाल लगाई जा रही है।इसी कड़ी में गुरूवार को जल चौपाल की इस मुहिम को गति देते हुए नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में दुर्गा नगर स्टेशन रोड पर भी जल चौपाल लगाई गई। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष ने स्वयं नागरिकों की समस्याओं को बेहद आत्मीयता से सुना।
कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहीद गुलाब सिंह वार्ड के अंतर्गत आने वाले बदनपुर पहाड़ी क्षेत्र में जल चौपाल का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर पानी से जुड़ी समस्याओं को सुना।
Next Post
52 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Fri May 22 , 2026
जबलपुर: नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थाना प्रभारियों और पुलिस बल के अथक परिश्रम को सम्मानित करने के लिए मानस भवन में तृतीय पुलिस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। माँ नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप […]
