उत्तराखंड के पर्वतीय जंगलों में भटके तीन लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून, 22, अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी अन्तर्गत महिडांडा और वरुणावत पर्वत क्षेत्र के जंगल मे भटक रहे तीन लोगों को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और राज्य पुलिस ने बुधवार देर रात्रि सकुशल वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने कहा कि बुधवार को आपदा कंट्रोल रूम, उत्तरकाशी से जानकारी प्राप्त हुई कि महिडांडा तथा वरुणावत पर्वत के जंगल क्षेत्र में तीन लोग रास्ता भटक गए हैं, जिनके द्वारा फ़ोन से भटक जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

उक्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की बचाव दल तत्काल बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि टीम और जिला पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए गहन खोजी अभियान के उपरांत तीन लोगो को सकुशल ढूंढ लिया और पुलिस के आपातकालीन 112 की टीम के सुपर्द कर दिया।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों में दीप्ति गुरुजी उर्फ प्रखर दास जी महाराज, सनी मंदिर वातवृक्ष, सुकरताल, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), आयु 35 वर्ष, अचलानंद पुरी, चेले बावात्मानंद, निवासी ॐ ऋषि संघ, श्यामपुर, ऋषिकेश (उत्तराखंड ), आयु 36 वर्ष और पूजा रमानी पुत्री दत्ता राम रमानी, निवासी हाउस नं. 122 बी, दत्ता मंदिर, ठाकुरद्वारा रोड, मुंबई-2 (महाराष्ट्र) आयु 36 वर्ष शामिल हैं।

Next Post

जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन

Wed Oct 22 , 2025
मॉस्को, 22 अक्टूबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगामी नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सत्र में शामिल नहीं होंगे। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से यह जानकारी दी। इस समूह में विश्व की 20 सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां शामिल […]

You May Like