हाईकोर्ट में नवनियुक्त ग्यारह जज आज ग्रहण करेंगे पदभार

जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट में नव नियुक्त ग्यारह न्यायाधीश बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव कुमार सचदेवा शपथ ग्रहण कराएंगे। सात पूर्णकालिक और चार अतिरिक्त न्यायाधीश बनाए गए हैं। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केन्द्रीय कानून विभाग ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिवक्ता कोटे से पुष्पेंद्र यादव जबलपुर, जय कुमार पिल्लई जबलपुर, आनंद सिंह बहरावत इंदौर, हिमांशु जोशी इंदौर, अजय कुमार निरंकारी ग्वालियर को न्यायाधीश बनाया गया है।

वहीं न्यायिक कोटे से रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वर्तमान में हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं। अभी 34 जज कार्यरत हैं। 11 नए न्यायाधीशों के साथ अब कार्यरत जजों की संख्या बढक़र 45 हो गई है। अभी भी जजों के आठ पद रिक्त हैं।

Next Post

मंदिर में चोरी, नौ दिन बाद एफआईआर

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित गणेश दुर्गा मंदिर में 19 जुलाई को हुई चोरी की रिपोर्ट नौ दिन बाद पुलिस ने दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक धुर्वे कुमार शर्मा निवासी श्याम बैंड की गली, लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गणेश दुर्गा मंदिर में पुजारी है। 19 जुलाई […]

You May Like