मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा, 6 की मौत, 15 से अधिक घायल; मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से संचालित करने तथा घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ एवं जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

Next Post

न्यू मार्केट से टीटी नगर शिफ्टिंग को तैयार नहीं हॉकर्स, बोले- यहां 100% ग्राहकी, वहां कौन आएगा?

Thu Oct 22 , 2026
भोपाल। न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर को हुए अग्निकांड के 12 दिन बाद भी बाजार की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। पांच दुकानें जलने के बाद नगर निगम ने दुकानों के आगे पीली लाइन खींचने और हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास हाट बाजार में शिफ्ट करने […]

You May Like