तड़के अपर ककेटो बांध के चार गेट खोलना पड़े

ग्वालियर:अपर ककेटो बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही अति वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बांध प्रबंधन ने एहतियाती कदम उठाया है। बांध के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए आज तड़के अपर ककेटो बांध के चार जल द्वार खोल दिए गए हैं। इन गेटों से लगभग 158.24 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अपर ककेटो बांध से छोड़ा गया पानी निर्धारित जलभराव क्षमता के बाद पार्वती नदी के माध्यम से हरसी बांध में पहुंचेगा। इससे हरसी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

Next Post

शी जिनपिंग को दो बार आ चुका है हार्ट अटैक, बिगड़ती सेहत और तख्तापलट की अटकलों से चीन में बढ़ी राजनीतिक चिंता

Sat Sep 5 , 2026
तिब्बत, तिब्बत के पूर्व पीएम लोबसांग सांगे ने बड़ा खुलासा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दो बार हार्ट अटैक आ चुका है, जिससे चीन में राजनीतिक अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर एक बार फिर गंभीर दावे सामने आए […]

You May Like