ग्वालियर:वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर द्वारा सीनियर सिटीजन डे-केयर सेन्टर, कस्तूरबा विश्रांति गृह न्यास, कम्पू पर आयाेजित बुजुर्गाें की कचहरी लगाई गई । कचहरी में रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक पी.के. दीक्षित उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. एस.के. गुुप्ता, सचिव एम.के. जैन, कचहरी के प्रभारी पवन दीक्षित ने आने वाले वरिष्ठ नागरिकाें की समस्याओं काे सुना।
बुजुर्गाें ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, किन्तु चाराें समस्याएं माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पाेषण से संबंधित नहीं थीं। किसी के लेन-देन का विवाद था तो किसी के पड़ाेसी का मामला था। उन सभी मामलाें काे उचित प्रशासनिक अधिकारी के पास भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी कचहरी में निश्चित किया गया कि कचहरी में सिर्फ माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पाेषण एवं कल्याण अधिनियम 2009 के मामले सुने जायेंगे और ऐसे मामले में अगर राजीनामा नहीं हाेता ताे संबंधित एसडीएम के यहां प्रेषित किये जायेंगे।
