गाजा पर इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या हुई 130 से अधिक

गाजा सिटी, 18 मार्च (वार्ता) गाजा पर इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम 130 हो गई है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। ईरानी प्रसारक प्रेस टीवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले मंगलवार को इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि वह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है।

‘एक्सियोस’ के राजनीतिक रिपोर्टर बराक रविद ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि यहूदी राज्य ने हमास के खिलाफ सैन्य अभियान फिर से शुरू करने का फैसला किया है, क्योंकि उसने युद्ध विराम के लिए अमेरिकी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।

Next Post

अमेरिकी सेना ने यमन की हूती कब्जे वाली राजधानी पर किये नए हवाई हमले

Tue Mar 18 , 2025
सना, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात यमन की राजधानी सना पर नए हवाई हमले किए। हूती -संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। टीवी ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि हमले सना के पश्चिमी हिस्से में हुए। अभी तक किसी के हताहत होने की […]

You May Like