राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज होगा जबलपुर आगमन

जबलपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार 20 जून शाम जबलपुर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार 20 जून की शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा कलाईकुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर आगमन होगा। राष्ट्रपति जबलपुर एयरपोर्ट से शाम 6.20 बजे प्रस्थान कर शाम 6.45 बजे सर्किट हाउस क्रमांक-एक पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार 21 जून की सुबह 7.05 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 7.20 बजे गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 7.30 बजे से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सुबह 8.35 बजे गैरिसन ग्राउंड से सर्किट हाउस क्रमांक-एक रवाना होंगी। श्रीमती मुर्मू सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। श्रीमती मुर्मू दोपहर 1.10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी तथा दोपहर 1.20 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा ग्वालियर प्रस्थान करेंगी।
डिप्टी सीएम करेंगे स्वागत
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार दोपहर 3 बजे भोपाल से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा। श्री देवड़ा शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति का जबलपुर आगमन पर स्वागत करेंगे। ज्ञात हो कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को राज्य शासन द्वारा जबलपुर आगमन पर राष्ट्रपति का स्वागत और विदाई के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है।
राज्यपाल, सीएम समेत कई मंत्री भी आएंगे
राज्यपाल मंगूभाई पटेल समेत सीएम मोहन यादव समेत कई मंत्रियों का भी शहर आगमन होगा । उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार का 20 जून शनिवार को रेल मार्ग द्वारा सुबह 5:30 बजे जबलपुर आगमन होगा। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। गैरीसन ग्राउंड, सदर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही अनेक मंत्रियों का भी शहर आगमन हो रहा है।

Next Post

नीट परीक्षा से पहले NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी में केंद्र; DG ने दी सफाई

Sat Jun 20 , 2026
नागपुर | नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक नए विवाद में फंस गई है। नागपुर के एक छात्र अब्दुल्लाह को उसके गृह नगर के बजाय परीक्षा केंद्र के रूप में अबूधाबी (UAE) आवंटित कर दिया गया, जबकि उसने नागपुर को ही प्राथमिकता दी […]

You May Like