विशाल शोभायात्रा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ

जबलपुर। शहर में श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ विशाल शोभायात्रा और घटयात्रा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत श्री आदिनाथ दि. जैन मंदिर गोलबाजार से हुई। मुनिसंघ, क्षुल्लक गण, बाल ब्र अशोक एवं अभय सहित संघस्थ ब्रहम्चारी भी शोभायात्रा में शामिल थे।

रजत पालकी में श्री जी विराजमान रहे, जबकि गजराज की प्रतिकृति, ऊँट, बैंड और धमाल शोभायात्रा को और आकर्षक बना रहे थे। अखिल भारतीय महिला परिषद की 15 शाखाओं की सदस्य रंग-बिरंगे परिधान और पुरुष श्वेत वस्त्र धारण कर शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा मालवीय चौक, गंजीपुरा, घमंडी चौक, गढ़ा फाटक और रानीताल चौक से होकर टेगोग्राफ ग्राउंड पहुँची।

आयोजन स्थल पर ध्वजारोहण श्राविका श्रेष्ठी सुशीला पाटनी द्वारा किया गया। मुनि श्री प्रमाणसागर जी के प्रवचन से पहले आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। मंगला चरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और मुनिसंघ को शास्त्र भेंट किए गए। मुख्य मंडल प्राप्त करने के पुर्ण्याजक रायसेठ चंद्र कुमार एवं चंद्र कुमार सिंघई का राष्ट्रीय दिगंबर जैन युवा महासंघ के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। धर्मसभा के संचालन और आयोजन में सहयोग देने वालों का भी सम्मान किया गया।

8 फरवरी तक प्रतिदिन विधान

आज से 8 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा, 8:45 बजे मुनि श्री का प्रवचन और विधान होगा। दोपहर 2:45 बजे शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Next Post

बालक येसु पर्व पर ध्वजारोहण के साथ नौवेंना आरंभ, केंद्रीय मंत्री कुरियन आएंगे

Fri Jan 30 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर के ईसाई समाज द्वारा बालक येसु का पर्व 8 फ़रवरी को मनाया जाएगा जिसके विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन होंगे जो बेथिनी तीर्थ यात्री निवास की नींव रखेंगे। मुख्य अनुष्ठानदाता झाँसी धर्मप्रांत के पूर्व धर्माध्यक्ष डॉ. पीटर पारापुलिल, आगरा महाधर्मप्रांत के विकार जनरल जोसेफ डाबरे, ग्वालियर धर्मप्रांत […]

You May Like