
भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाने में पदस्थ एक आरक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई। जानकारी के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच चल रहे विवाद के मामले में आरक्षक यशपाल तोमर और एफआरवी के एक ड्राइवर द्वारा किराएदार से पैसों की मांग की गई थी।
पीड़ित ने मामले की शिकायत भोपाल पुलिस कमिश्नर से की, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैप की योजना बनाई गई। कार्रवाई के दौरान आरक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वहीं एसीपी शाहजहानाबाद ने एफआरवी ड्राइवर से भी रकम बरामद की।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
