सांप और जहरीला कीड़ा काटने से 2 स्थानों पर 4 की मौत

सतना: मैहर जिले में गुरुवार को सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं उचेहरा क्षेत्र में जहरीला कीड़ा काटने से भी भाई बहन की मौत होने की घटना सामने आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान खरमसेड़ा, अमरपाटन निवासी राजेश चौधरी (45 वर्ष) और उनकी बहन कल्लू चौधरी (50 वर्ष), निवासी कोठी, मैहर के रूप में हुई है। राजेश अपनी बहन कल्लू के घर आए हुए थे। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे यह घटना हुई, जब दोनों घर में आराम कर रहे थे। एक सांप ने पहले कल्लू चौधरी को काटा और फिर राजेश चौधरी को भी डस लिया।
सांप के काटने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। परिजन तत्काल उन्हें मैहर सिविल अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान कल्लू चौधरी ने दम तोड़ दिया।
राजेश चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया। हालांकि, सतना ले जाते समय रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहरीला कीड़ा काटने से मौत
जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के कोठी गांव में जहरीले कीड़े के काटने से महिला और उसके भाई की मौत हो गई। दोनों रात में घर के अंदर सो रहे थे। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि भाई ने जिला अस्पताल सतना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

गर्भवती पत्नी पर पति ने किया चाकू से हमला जिला चिकित्सालय में उपचार जारी

Fri Jul 3 , 2026
सतना: जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडुलिहाई गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल महिला का उपचार जारी है और पुलिस ने आरोपी […]

You May Like