राष्ट्रीय खेल : महाराष्ट्र ने खो-खो में दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक

नैनीताल, (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराया, वहीं महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से मात दी।

37वें राष्ट्रीय खेल में भी खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे।

पुरुषों की कांस्य पदक प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक ही समय पर खेल समाप्त किया, जिसके चलते मुकाबला सडन डेथ में गया और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

38वें राष्ट्रीय खेल में खो-खो प्रतियोगिता का यह रोमांचक समापन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया है।

Next Post

मेरे हसबैंड की बीवी का पहला पोस्टर रिलीज

Sun Feb 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इस फिल्म को अपने पूजा एंटरटेनमेंट […]

You May Like