रायसेन: सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं।इन अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री प्रतिभा सिंह, सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की संगीता जायसवाल, कृषि उपज मंडी गैरतगंज के सचिव शिवनारायण वाडिया, मंडीदीप सीएमओ प्रशांत कुमार जैन, जिला विपणन अधिकारी कल्याण सिंह ठाकुर और ऊर्जा विभाग के डीआरडीओ सत्येंद्र साहू शामिल हैं।सभी अधिकारियों से तीन दिन में स्वयं पेश होकर जवाब देने को कहा गया है।
Next Post
बमोरी क्षेत्र में गौशालाओं की जमीनी स्थिति पर सवाल, सड़क पर दिख रहा गौ-वंश
Thu Dec 18 , 2025
बमोरी: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गौ-वंश संरक्षण के लिए प्रति गाय मानदेय 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है। इसके बावजूद बमोरी क्षेत्र में गौ-वंश के संरक्षण को लेकर जमीनी स्तर पर कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। क्षेत्र में शासकीय और अशासकीय मिलाकर एक दर्जन से अधिक […]
