लापता छात्रा मामले में पुलिस ने फिर शुरू की जांच, परिजनों और रिश्तेदारों से दोबारा पूछताछ

इंदौर:एमआईजी इलाके से लापता हुई कॉलेज छात्रा श्रद्धा तिवारी के मामले में पुलिस ने एक बार फिर जांच तेज कर दी है. 23 अगस्त से गायब छात्रा की तलाश में अब पुलिस परिवार और रिश्तेदारों की भूमिका भी खंगाल रही है.जांच के दौरान सामने आया कि श्रद्धा की इंस्टाग्राम आईडी किसी और ने डिलीट की थी. साइबर सेल की पड़ताल में यह आईडी उसकी मौसी की बेटी खुशी द्वारा हटाई जाना पाया. इसके बाद पुलिस ने खुशी को पूछताछ के लिए बुलाया और छात्रा के माता-पिता से भी दोबारा सवाल-जवाब किए.

शुरुआत में श्रद्धा के परिजनों ने उसके दोस्त सार्थक पर शक जताया था, लेकिन जांच में वह निर्दोष साबित हुआ. सूत्रों का कहना है कि माता-पिता ने बेटी की दोस्ती को लेकर सख्ती की थी और इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की थी. इससे आहत होकर श्रद्धा ने घर छोड़ दिया. सार्थक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि परिवार की नाराजगी के चलते श्रद्धा ने पिछले 15 दिनों से उससे कोई बात नहीं की थी. मोबाइल डिटेल खंगालने पर भी कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी. पुलिस की जांच में छात्रा की एक सहेली ने बताया कि कुछ समय पहले श्रद्धा ने आत्महत्या का प्रयास किया था. इसके बाद घर में विवाद हुआ और परिजनों ने उसे पीटा था. इसी तनाव से वह मानसिक रूप से परेशान थी.
घरेलु कलह या मानसिक दबाव
पुलिस कमिश्नर ने खुद इस मामले की फाइल तलब कर सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहराई से जांच कराई है. अधिकारियों का कहना है कि छात्रा की गुमशुदगी के पीछे घरेलू कलह और मानसिक दबाव अहम कारण हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस उसके ठिकाने की तलाश में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

Next Post

अमेरिका में मिला जिंदा इंसान खाने वाला कीड़ा

Fri Aug 29 , 2025
न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म एक खतरनाक परजीवी है, जो जिंदा इंसानों और जानवरों के घावों में मांस खाता है। अमेरिका में इसका पहला मामला सामने आने से वैज्ञानिकों में हड़कंप मच गया है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इन दिनों परेशान चल रहे हैं, वजह है हाल ही में पाए गए एक कीड़ा […]

You May Like