सीधी के वूशु खिलाड़ी नेशनल गेम्स उत्तराखंड में दिखाएंगे दम

नेशनल गेम्स खेलने गए सीधी के खिलाड़ी मेडल के लिए खेलेंगे आज

सीधी :पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र कुमार वर्मा, नियंत्रितकर्ता अधिकारी खेल विभाग व एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव, अतीत पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी द्वारा बधाई प्रेषित की।नेशनल गेम्स का आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में भारतीय ओलिंपिक संघ प्रति 2 वर्ष के अंतर से कराता है। कभी कभी व्यवस्थाओं के चलते देरी भी होती हैं। जिसमें मान्यता प्राप्त खेलों में से कुछ चुनिंदा खेलों को शामिल किया जाता है।

जिसके आयोजन के लिए आयोजन करने वाले प्रदेश के द्वारा खेल गांव के साथ-साथ खेलों के नवीन मैदानों एवं इंफ्रास्ट्रेक्चर एवं सामग्री का समावेश अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक खेलों की तर्ज पर होता है। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों को सीनियर नेशनल में वेस्ट 8 में अथवा मेडलिस्ट होना आवश्यक होता है। मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों को ट्रैकशूट, बैग, जूते, किराया एवं अन्य विशेष सुविधायें शासन स्तर से प्रदान की जाती हैं। सीधी से इन खेलों में अभी तक वुशू के खिलाडिय़ों ने ही चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है।

इनके कोच मानिंद शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी के माध्यम से पुलिस लाइन ट्रेनिंग सेंटर सीधी में सुबह-शाम ट्रेनिंग चलती है। खिलाडिय़ों के रूप में अनिशा यादव, काजू सोंधिया, सियोगिता सिंह, गीतांजली त्रिपाठी, पवन यादव शामिल हैं। नेशनल गेम्स वुशू में प्रदेश का प्रतिनिधित्व पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक पर 5 लाख, रजत पदक पर 3 लाख 20 हजार, कांस्य पदक पर 2 लाख 40 हजार कि राशि खेल विभाग मध्यप्रदेश शासन प्रदान करता है यह खेल उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, टेहरी आदि विभिन्न शहरों में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगे। सीधी के वूशु खिलाड़ी आज मेडल के लिए फाइट खेलेंगे।

नेशनल गेम्स में खेल संघों की होती है भूमिका
बड़ी बात ये है कि इसमें स्कूल गेम्स कि कोई भूमिका नहीं होती है। इसमें खेल संघो की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं चूंकि खेल संघो को भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलम्पिक संघ मान्यता प्रदान करते हैं आयोजनों के लिए जिनके माध्यम से देश के खिलाडी अनेक प्रकार कि राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाते हैं खेल संघो की प्रतियोगितायों से ही खिलाडिय़ों को देश एवं प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल अवार्ड, प्राइज मनी, छात्रवृत्ति एवं शासकीय नौकरी प्राप्त होती हैं।

Next Post

अमेरिका में हवाई दुर्घटना पर मोदी ने जताया शोक

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कल रात एक दुखद हादसे में एक यात्री विमान एवं एक सैन्य हेलीकॉप्टर के हवा में हुई टक्कर में उनमें सवार 67 लोगों की मौत पर गहरा शोक एवं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की […]

You May Like