भिंड के युवक की इंदौर में गोली मारकर हत्या, भाई की हत्या का लिया बदला

भिंड: इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार रात को बदमाशों ने भिंड के एक युवक को चार गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना इंदौर की गुलाब बाग कॉलोनी की है। यहां अभयेंद्र सिंह पुत्र अटल सिंह तोमर, निवासी भिंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि साल 2024 में अभयेंद्र ने भिंड में गोलीकांड को अंजाम दिया था। संभवतः उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने गुरुवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। भिंड मे अभयेंद्र ने विष्णु यादव हत्याकांड को अंजाम दिया था।4 माह पहले अभयेंद्र जेल से छूटा ओर इंदौर मे रहने लगा। गुलशन ओर उसके साथियो ने रैकी की ओर गुरूवार रात पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। अभयेंद्र भिंड मे रेत के कारोबार से जुडा था। यहां भी कांटेक्ट्रर का काम कर रहा था।

Next Post

ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए काशी तैयार

Fri May 22 , 2026
वाराणसी, 22 मई (वार्ता) धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी जी-20 के बाद एक बार फिर ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करने जा रही है। चार-पांच जून को होटल ताज में संस्कृति कार्य समूह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें ब्राजील, चीन, भारत, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त […]

You May Like