
ग्वालियर। कट्टर सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी के बयान से एक बार फिर से सियासी हलचल है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के मंच से इमरती देवी दूर रहीं।
मंच से दूरी बनाकर मीडिया से उन्होंने कहा “मंच पर हत्या के आरोपी बैठे हैं, ऐसे लोगों के साथ मंच परबैठना उचित नहीं …? इमरती देवी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि समय सबका बदलता है।” पहले किसी और का था, अब किसी और का है और आगे किसी और का होगा।”
