अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

इंदौर: सोमवार को महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जनकार्य विभाग विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान स्वीकृत योजनाओं, निर्माणाधीन एवं पूर्ण योजनाओं, निर्मित एवं आवंटित फ्लैटों की संख्या, लंबित कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज निगम सभागृह में पीएम आवास इकाइयों की स्थिति का प्रेजेंटेशन देखा और समीक्षा की. महापौर ने स्वीकृत फ्लैट, निर्मित फ्लैट, निर्माणाधीन फ्लैट, आवंटित फ्लैट, रजिस्ट्री की प्रगति, रिक्त आवासों की संख्या, प्रतीक्षा सूची की स्थिति एवं निरस्त प्रकरणों की जानकारी ली. समीक्षा बैठक में सतपुड़ा परिसर एवं निर्माणाधीन आवास योजनाओं की कार्य प्रगति पर चर्चा में अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर पात्र हितग्राहियों को जल्दी आवंटित करने के निर्देश दिए. साथ ही अरावली परिसर में निर्मित 1 बीएचके आवासों के बचे काम तथा पात्र हितग्राहियों को तुरंत फल आवंटित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. बैठक में अपर आयुक्त अर्थ जैन, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पी.एस. कुशवाह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

रहवासी संघों का गठन करें
महापौर भार्गव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासीय परिसरों में रहवासी संघों का गठन करने का कहा है. उन्होंने कहा कि परिसर के रखरखाव, स्वच्छता, सुरक्षा के लिए रहवासी संघ का गठन जरूरी है. साथ ही सड़क निर्माण में बाधक को पीएम आवास योजना में फ्लैट देने पर विचार किया.

Next Post

ट्रेन में मोबाइल व नकदी छीनने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue Jun 23 , 2026
सतना: जीआरपी सतना पुलिस ने चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।20 […]

You May Like