आइटेल ने पेश किया 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के साथ ए90 लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) प्रौद्योगिकी ब्रांड आइटेल ने अपने लोकप्रिय ए90 लिमिटेड एडिशन का नया 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है।

कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए “पावर और प्राइस” का आदर्श संतुलन प्रस्तुत करता है। आइटेल ए90 लिमिटेड एडिशन को धूल, पानी और गिरने से सुरक्षित बताते हुए पेश किया गया है। डिवाइस को आईपी54 रेटिंग प्राप्त है। ए90 लिमिटेड एडिशन की कीमत 7,299 रुपये रखी गयी है। यह रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, आइटेल इस मॉडल पर 100 दिन के भीतर निःशुल्क स्क्रीन बदलने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है।

इसमें 128जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसका रैम 12जीबी (4जीबी 8जीबी) है। इसमें 6.6 इंच का 90 हर्ट्ज वाला एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो डीटीएस साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है।

इसमें 13 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा है।

 

Next Post

बिहार चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया विजयोत्सव, बांटी गई मिठाईयां

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और जनहितेषी नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुये प्रचंड और ऐतिहासिक बहुमत एनडीए और भाजपा को दिया है। ये सुशासन, विकास और जनहितेषी नीतियों की जीत […]

You May Like