पीटीसी में नव-आरक्षकों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

इंदौर:पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में नव आरक्षकों को आग लगने के कारण, उससे बचाव और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई को लेकर जागरूक और प्रशिक्षित किया.
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) में नव आरक्षकों के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार का उद्देश्य नव आरक्षकों को आग लगने के संभावित कारणों, आग से बचाव के उपायों और आपात हालात में सही तरीके से आग पर काबू पाने की जानकारी देना रहा.

कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुशील कुमार दुबे एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया. इस दौरान आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह की आग में कौन सा अग्निशामक उपकरण उपयोग में लाया जाना चाहिए. प्रशिक्षण के दौरान अग्निशामकों (एक्सटिंग्विशर) के अलग-अलग प्रकार, उनके उपयोग की विधि और सावधानियों को विस्तार से समझाया.

इसके साथ ही आग लगाकर उसे बुझाने का जीवंत प्रदर्शन भी किया, जिससे नव आरक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिल सके. अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान कई बार आगजनी जैसी घटनाएं सामने आती हैं, ऐसे में पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है. सेमिनार के माध्यम से नव आरक्षकों को सतर्कता और तुरंत निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

ढाबे पर अवैध रूप से बिक रहा था डीजल-पेट्रोल

Tue Dec 30 , 2025
महू: थाना बड़गोंदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बायपास (4 लेन) पर स्थित जम्मू एंड कश्मीर ढाबे पर तहसील प्रशासन में एक बड़ी कार्रवाई की है. यहां पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध डीजल और पेट्रोल जब्त किया. एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी के नेतृत्व में हुई […]

You May Like