प्रो नागेश दुबे को मिला विवि कुलपति का प्रभार

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्रशासनिक भवन में बुधवार शाम विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. नागेश दुबे को कुलपति का प्रभार सौंपा गया। विश्वविद्यालय के विजिटर के अनुमोदनोपरांत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेषित पत्र के अनुपालन में प्रभारी कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने उन्हें कुलपति का प्रभार सौंपा। प्रो. दुबे वर्तमान में विभागाध्यक्ष और सामाजिक विज्ञान अध्ययनशाला के अधिष्ठाता भी हैं। प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व के विशेषज्ञ प्रो. नागेश दुबे के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में कई शोध पत्र एवं पुस्तकें प्रकाशित हैं।

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. नागेश दुबे को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, संयुक्त कुलसचिव संतोष सोहगौरा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. अशोक अहिरवार, प्रो. बी. के. श्रीवास्तव, प्रो. रतनेश दास, प्रो. राजेंद्र यादव, प्रो. आर. के. गंगेले, प्रो. मनविंदर सिंह पाहवा, प्रो. अजीत जायसवाल, उपकुलसचिव सतीश कुमार, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. सी.पी. उपाध्याय, डॉ. विवेक जायसवाल, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रो. दुबे का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रभारी कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. नागेश दुबे ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. गौर के आशीर्वाद से उन्हें एक नए दायित्व के रूप में विश्वविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है। सभी के सहयोग से वे विश्वविद्यालय की प्रगति और उत्तरोत्तर विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Next Post

बाघ की चहलकदमी से खेतों में पसरी दहशत

Wed Sep 30 , 2026
सीहोर। तीन दिन पहले शाहगंज क्षेत्र में हाईवे पर टहलते नजर आए बाघ की तलाश अभी जारी है, वहीं अब मुख्यालय के नजदीकी जहांगीरपुरा और धबोटी गांवों के आसपास बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों को दहशत में ला दिया है. गांव के नजदीक बाघ की गतिविधियां सामने आने और बकरी […]

You May Like