प्रीमियम डीजल 1.50 रुपये महंगा

नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल को देखते हुए देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बुधवार को अपने प्रीमियम डीजल की कीमत में 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। दिल्ली में इंडियन ऑयल का प्रीमियम डीजल ‘एक्सजी’ आज से 92.99 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 91.49 रुपये प्रति लीटर थी। इस प्रकार इसमें डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। इससे पहले इंडियन ऑयल ने 20 मार्च को अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 के दाम में दो रुपये की वृद्धि की थी। उसके बाद, दिल्ली में एक्सपी95 101.89 रुपये प्रति लीटर का बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज गैर-ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और गैर-ब्रांडेड डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। इनके दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये, चेन्नई में 100.84 रुपये और कोलकाता में 105.45 रुपये प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये और कोलकाता में 92.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Next Post

इराक, रिपब्लिक ऑफ कांगो ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई किया

Wed Apr 1 , 2026
मॉन्टेरी, मेक्सिको, 01 अप्रैल (वार्ता) इराक और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने मंगलवार को बोलीविया और जमैका पर प्लेऑफ जीत के बाद फीफा वर्ल्ड कप फ़ाइनल में जगह पक्की कर ली। आयमान हुसैन ने दूसरे हाफ में गोल करके इराक को मोंटेरी में बोलीविया पर 2-1 से जीत दिलाई, जिससे […]

You May Like