पांच माह बाद पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने पांच महीने पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद उर्फ गोलू, जो भादेय कॉलोनी में किराये पर रहता था, को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उसके पास से 14 मार्च को चोरी की गई मोटरसाइकिल (एमपी 28 जेड डी 9398) बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई एसपी अजय पांडे, एएसपी आयुष गुप्ता और सीएसपी अजय राणा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई।

Next Post

इफको के चेयरमैन श्री दिलीप संघाणी ने श्री के. जे. पटेल को इफको के 9वें प्रबंध निदेशक के रूप में घोषित किया

Fri Aug 1 , 2025
नई दिल्ली, इफको के चेयरमैन श्री दिलीप संघाणी ने श्री के. जे. पटेल को इफको के नए 9वें प्रबंध निदेशक के रूप में घोषित किया। श्री पटेल इफको में तकनीकी निदेशक के पद पर कार्यरत थे और वे उर्वरक उद्योग में व्यापक अनुभव लेकर आते हैं। श्री के. जे. पटेल […]

You May Like