
बड़वानी।प्रभारी पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में अंजड़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि फरियादिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान तकनीकी साधनों एवं सायबर सेल की सहायता से टीम ने 8 फरवरी को कस्बा अंजड़ से बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल परीक्षण कराया। विवेचना में तथ्य पाए जाने पर प्रकरण में धाराएं बढ़ाई गई। फरार आरोपियों अक्षय पिता मोहन 22 वर्ष एवं बादल पिता सखाराम बामनिया 19 वर्ष दोनों निवासी गायबेडा अंजड़ को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
कार्रवाई थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक रेवाराम चौहान, उप निरीक्षक बलवंत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक धीरज सुलिया, प्रधान आरक्षक 445 महेन्द्र पाल सिंह, आरक्षक चम्पालाल खोडे एवं महिला आरक्षक मनीषा चौहान की भूमिका रही।
