ज्वालामुखी एवं कुण्डवासनी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सिंगरौली। स्थानीय शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी एवं करारी में कुण्डवासनी मंदिर पर चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा प्रथम तिथि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रात: काल 4 बजे मंगला आरती के उपरांत मंदिर के तीर्थ पुरोहितों द्वारा माताजी का कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया।

मंदिर के प्राचीन गेट एवं सामने गेट से भक्तों की लंबी-लंबी करें दर्शन, पूजन के लिए लगती चली गई हाथों में नारियल, चुनरी, माला, फूल लिए हुए भक्तों ने मनवांछित फल प्राप्त करने के लिए माताजी से प्रार्थना किया। मंदिर प्रांगण में घट स्थापना दुर्गा सप्तशती पाठ श्री सत्यनारायण पूजन मुंडन एवं धार्मिक अनुष्ठान तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी द्वारा प्रारंभ किया गया। जहां 9 दिनों तक चलता रहेगा

Next Post

जैतपुर के जंगल में फैली आग, वन अमला कर रहा बुझाने का प्रयास

Sun Mar 30 , 2025
शहडोल। जैतपुर के रुंगटा डोंगरिया के पहाड़िया जंगल में लगी भीषण आग। कई बेशकीमती पेड़ जलकर हुए खाक, रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही जंगल में लगी आग। आग लगने से वन्य प्राणियों को खतरा, मौके वन अमला मौजूद, आग पर काबू पाने का हो रहा प्रयास। Facebook Share on […]

You May Like

मनोरंजन