नशे में धुत बाइक सवारों ने चलती बस पर किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

विजयपुर: विजयपुर क्षेत्र के अगरा रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत दो बाइक सवार युवकों ने चलती बस पर अचानक पत्थर फेंक दिए। यह घटना वाड़खेड़ा गांव के पास की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री इस हमले में बाल-बाल बच गए, हालांकि बस के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 06 जेडसी 4251 मुरैना से आगरा की ओर जा रही थी।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़े अज्ञात बाइक सवार युवकों ने, जो नशे की हालत में बताए जा रहे हैं, अचानक बस के शीशे पर पत्थर दे मारे। पत्थर लगते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने तुरंत सूझ-बूझ दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस चालक और यात्रियों ने बताया कि यदि पत्थर किसी यात्री को लग जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों ने सड़क पर इस तरह की अराजकता पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

छप्परवाला पुल पर खंबा गिरा, रास्ता हुआ बंद

Thu Jan 22 , 2026
ग्वालियर: शहर के मुख्य मार्ग छप्परवाला पुल पर खंबा गिर जाने से रास्ता बंद हो गया, जिसके कारण वहां से तीन एवं चार पहिया वाहन नहीं निकल सके। इसके चलते लोगों को घूम कर जाना पडा। खंबा गिर जाने के कारण सुबह छप्परवाला पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। […]

You May Like