छप्परवाला पुल पर खंबा गिरा, रास्ता हुआ बंद

ग्वालियर: शहर के मुख्य मार्ग छप्परवाला पुल पर खंबा गिर जाने से रास्ता बंद हो गया, जिसके कारण वहां से तीन एवं चार पहिया वाहन नहीं निकल सके। इसके चलते लोगों को घूम कर जाना पडा। खंबा गिर जाने के कारण सुबह छप्परवाला पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची और खंबे को हटाया। नदी गेट से छप्परवाला पुल के लिए आने वाले मार्ग के बीच में केबल का खंबा गिर गया।

तकरीबन 25 फीट लंबे खंबे ने पूरी सडक़ को बंद कर दिया। इसके कारण नदी गेट से छप्परवाला पुल आने वाले दो पहिया वाहन चालक मुश्किल से खंबे के पास से निकल पा रहे थे, जबकि तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को वापस लौटकर जाना पड़ रहा था।सूचना मिलने पर नगर निगम ने खंबे को हटाने के जेसीबी को भेजा। जेसीबी की मदद से खंबे को हटाकर रास्ता खोला गया।

Next Post

यूजीसी के संबंध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu Jan 22 , 2026
भिण्ड: यूजीसी के संबंध में राष्ट्रपति के नाम समाजसेवियों ने एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जनवरी 2026 में अधिसूचित यूजीसी (प्रमोशन ऑफ एक्युटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस) रेग्यूलेशन 2026 उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए हैं। इन विनियमों का उद्देश्य […]

You May Like