चितरंगी से चितावल, बरवाडीह मार्ग को मंजूरी, 45 किलोमीटर के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति

चितरंगी। चितरंगी से चितावल, तमई, झरकटा, बरवाडीह , यूपी सीमा घोरावल तक के लिए 45.20 किलोमीटर लम्बाई सड़क, लागत 136 करोड़ 55 लाख रूपये निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन भोपाल के यहां से मिल गई है।

लोक निर्माण विभाग म.प्र.शासन के मंत्री राकेश सिंह ने चितरंगी विधायक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत विधानसभा चितरंगी क्षेत्र के चितरंगी से चितावल, तमई, झरकटा, बरवाडीह , यूपी सीमा घोरावल तक के लिए 45.20 किलोमीटर लम्बाई सड़क, लागत 136 करोड़ 55 लाख रूपये निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यहां बताते चले कि उक्त सड़क मार्ग के लिए पिछले कई वर्षो से क्षेत्रीयजनों के द्वारा सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुये सड़क की चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की जा रही थी। हालांकि पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चितरंगी से यूपी सीमा घोरावल तक सड़क का निर्माण कार्य हुआ था और अब उक्त सड़क के लिए म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री ने रीवा-इंदौर हवाई सेवा का किया शुभारंभ

Mon Dec 22 , 2025
रीवा। रीवा एयरपोर्ट की स्थापना के बाद विन्ध्य में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. रीवा से इंदौर के लिए इंडिगो की 72 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय […]

You May Like