गणेशोत्सव की खरीदारी से हजीरा बाजार में जाम, ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे

ग्वालियर: गणेशोत्सव पर्व के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। हजीरा स्थित मुख्य बाजार में गणेश मूर्ति, सजावट सामग्री और पूजन सामान लेने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते जाम की स्थिति बन रही है।आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाजार में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग ने जाम को और बढ़ा दिया। खरीदारों को जाम से निकलने में आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस तक को जाम में फंसा देखा गया।
सबसे बड़ी लापरवाही ट्रैफिक पुलिस की है। व्यस्ततम हजीरा चौराहे पर ट्रैफिक संभालने के लिए सुबह से दोपहर 12 बजे तक महज एक आरक्षक तैनात मिला। वह भी भीड़ के सामने बेबस नजर आया। त्योहार के मद्देनजर सुबह से अतिरिक्त बल तैनात नहीं किया गया, जिससे व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हर साल गणेशोत्सव पर यही हाल रहता है, लेकिन पुलिस कोई ठोस इंतजाम नहीं करती। नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस से बाजार में सुबह से ही जवानों की संख्या बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Next Post

गणेश चतुर्थी पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

Mon Sep 14 , 2026
मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के कारण आज शेयर और मुद्रा बाजारों में कोई कामकाज नहीं हुआ। इक्विटी और मुद्रा समेत शेयर बाजार के सभी प्लेटफॉर्म पर […]

You May Like