
मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के कारण आज शेयर और मुद्रा बाजारों में कोई कामकाज नहीं हुआ। इक्विटी और मुद्रा समेत शेयर बाजार के सभी प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग बंद रही। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार भी बंद रहा।
कारोबारियों ने बताया कि मंगलवार से बाजार में सामान्य कामकाज होगा।
