छात्रों ने रंगोली बनाकर दिया देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश

रीवा:भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर निगम रीवा द्वारा देशभक्ति और स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गई. निगमायुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार नगर निगम की स्वच्छता टीम द्वारा सेंट्रल एकेडमी स्कूल, त्रिपुरा संकर स्कूल एवं राजहंस स्कूल में विशेष स्वच्छता संवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोली और राखियों के माध्यम से देश भक्ति और स्वच्छता का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया. बच्चों की रचनात्मकता और समाज के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण ने सभी को प्रभावित किया. इसमें ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’, ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’’ नारों को रेखांकित कर इनका महत्व दर्शाया गया.

स्वच्छता टीम ने स्कूल के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता संवाद में बच्चों को देश भक्ति, स्वच्छता के महत्व, घरेलू कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल आभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. साथ ही विद्यार्थियों से यह भी अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर और अपने परिवेश को स्वच्छ रखकर इस स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं. कार्यक्रम के दौरान सहायता नोडल अधिकारी एसबीएम अपूर्वा चतुर्वेदी, विद्यालयों के प्राचार्य, आईईसी टीम लीडर अवनीश शुक्ला, सुपरवाइजर, नगर निगम की स्वच्छता टीम, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे.

Next Post

घर के पास से गायब हुई मासूम को हीरानगर पुलिस ने कुछ घंटों में ढूंढ निकाला

Fri Aug 8 , 2025
इंदौर:ऑपरेशन मुस्कान के तहत हीरानगर पुलिस ने घर के बाहर खेलते समय लापता हुई पांच वर्षीय बालिका को महज कुछ घंटों में तलाश कर परिजनों से मिलवा दिया. शहर में अपहृत व गुमशुदा बच्चों की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत हीरानगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते […]

You May Like