सतना:गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय में पुलिस परेड ग्राउंड सिविल लाइन में आयोजित होगा। कार्यक्रम मे प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इस आशय की जानकारी कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक में दी गई।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े,सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन,आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवेश सिंह बघेल, एसडीएम श्री आरएन खरे,श्री राहुल सिलाडिया,श्री एलआर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
