
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बीजेपी को बधाई देते हुए कहा, “आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं और जनता का जो भी फैसला है, हम पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं. आपका निर्णय सर-माथे पर. मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं.”
