अमेरिकी सेना ने यमन की हूती कब्जे वाली राजधानी पर किये नए हवाई हमले

सना, 18 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात यमन की राजधानी सना पर नए हवाई हमले किए। हूती -संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी।

टीवी ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि हमले सना के पश्चिमी हिस्से में हुए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार हमलों में हूती समूह द्वारा संचालित एक पहाड़ी पर स्थित सैन्य स्थल और डिपो को निशाना बनाया गया।

Next Post

एंग्लोफोन क्षेत्रों में 5 की मौत, 6 बंधकों को बचाया

Tue Mar 18 , 2025
याउंडे, 18 मार्च (वार्ता) कैमरून के अशांत एंग्लोफोन क्षेत्रों उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में झड़पों में सोमवार को कम से कम पांच लोग मारे गए। सुरक्षा और स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने क्षेत्र की राजधानी बुएआ में […]

You May Like