यूरिया-डीएपी की बोरियां चुराने वाला पकड़ाया

जबलपुर। बरगी पुलिस ने यूरिया एवं डीएपी की बोरियां चुराने वाले आरोपित को दबोच लिया। जिसके कब्जे से चुराई हुई यूरियां की 3 एवं डीएपी की 4 बोरियां जब्त की है। जानकारी के अनुसार संजय दुबे 58 वर्ष निवासी गंगासागर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गजना बरगी में खेत में उसका मकान बना है।

अज्ञात चोर ताला तोडकर अंदर घुसकर 8 बोरी यूरिया एवं 9 बोरी डीएपी चुरा ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेही महेश मरकाम 32 वर्ष निवासी गजना को हिरासत में लिया । पूछताछ करने पर महेश ने कमलेश के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया । चुराई हुई बोरिया आपस में बांट लेना बताया। आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर में छिपाकर रखी चुराई हुई यूरिया की 3 एवं डीएपी की 4 बोरियां जब्त की गई। कमलेश की तलाश जारी है।

Next Post

विदिशा के आर्यन खरबंदा ने बढ़ाया शहर का मान, INI-CET परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 66वीं रैंक

Wed Nov 11 , 2026
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। शहर के व्यापारी गुलशन खरबंदा के बेटे आर्यन खरबंदा ने प्रतिष्ठित INI-CET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 66वां स्थान हासिल किया है। आर्यन ने 99.9 पर्सेंटाइल के साथ यह उपलब्धि हासिल कर […]

You May Like