
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर ब्रिज के पास 30 सितम्बर को हुए सडक़ हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि कृष्णा भूमिया 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरी भेड़ाघाट, 30 सितम्बर को रात में तेवर ब्रिज के पास सडक़ दुर्घटना में घायल होने से परिजनों द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कृष्णा की शनिवार को मौत हो गई।
