विदिशा के आर्यन खरबंदा ने बढ़ाया शहर का मान, INI-CET परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 66वीं रैंक

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। शहर के व्यापारी गुलशन खरबंदा के बेटे आर्यन खरबंदा ने प्रतिष्ठित INI-CET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 66वां स्थान हासिल किया है। आर्यन ने 99.9 पर्सेंटाइल के साथ यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और पूरे विदिशा का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी वे NEET UG और AIIMS की स्नातक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी के चलते उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला था। इसके अलावा उन्होंने UPSC की संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया है। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान कई बार ऐसे मौके आए, जब उन्हें लगा कि वे सफल नहीं हो पाएंगे और निराशा ने उन्हें घेर लिया था। लेकिन परिवार के हौसले और सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। अब आर्यन का लक्ष्य डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके साथ ही वे दूसरे विद्यार्थियों को भी उनकी तैयारी में हर संभव मदद देना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से खरबंदा परिवार के साथ-साथ पूरे विदिशा में खुशी और गर्व का माहौल है।

Next Post

बरगवां के पास हाईवे पर भीषण हादसा, घायलों की मदद को आगे आए विधायक राजेंद्र मेश्राम

Wed Nov 11 , 2026
सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए तत्परता दिखाई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरगवां के समीप हाईवे पर पुल के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में […]

You May Like