सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए तत्परता दिखाई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरगवां के समीप हाईवे पर पुल के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने घायलों की हालत देखकर तत्काल अपना वाहन रुकवाया और उनकी सहायता के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इस दौरान उनके सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर साहू (पीएसओ), मुन्ना दुबे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को संभाला गया। विधायक ने स्वयं भी घायलों को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में सहयोग किया।
इसके बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न रवाना कराया गया। साथ ही उनके समुचित उपचार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
