नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में बड़े फेरबदल करते हुए हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नए प्रभारी नियुक्ति किये है।
पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा तथा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी ने इन प्रदेशों के अब तक प्रभारी रहे नेताओं के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा है कि संगठन के लिए किये गये उनके कार्य अत्यंत प्रशंसनीय करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
