यादव ने एथलीट दीक्षा को दी बधाई

भोपाल, 08 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की एथलीट दीक्षा के.एम. और रितेश ओहरे को 38वें राष्ट्रीय खेल : 2025 में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के महिला और पुरूष 1500 मीटर दौड़ इवेंट में रजत पदक अर्जित करने पर बधाई दी है।

डॉ. यादव ने कहा कि एथलीट दीक्षा और रितेश ओहरे ने शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दो रजत पदक प्राप्त होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तराखंड में 28 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय खेल : 2025 में विभिन्न मुकाबले खेले जा रहे हैं। यह आयोजन 14 फरवरी तक चलेगा।

 

Next Post

आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं ने समाज को प्रदान की नई दिशा: यादव

Sat Feb 8 , 2025
भोपाल, 08 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य जी केरल के छोटे से स्थान से मध्यप्रदेश आकर नर्मदा मैया के तट पर पहुंचे और बाल्यावस्था में परिपक्व दृष्टिकोण के साथ समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी शिक्षाओं […]

You May Like